एन यू बी सी के संस्थापक एंव दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रहाप्रकाश की जयंती मनाई।

एन यू बी सी के संस्थापक एंव दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रहाप्रकाश की जयंती मनाई।

वृत्त एक सत्ता न्यूज

जयपुर प्रतिनिधी  दिनांक 16/6/2026 : 

 महासंघ के संस्थापक चौधरी स्व. ब्रहाप्रकाश यादव जी की जयंती राष्ट्रीय समारोह के रूप मे होटल सेहरा रेजीडेन्स, जवाहर सर्किल जयपुर मे मनाई

समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती एस.गीथा ने अपने सम्बोधन मे संस्थापक के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए श्री ब्रहाप्रकाश जी द्वारा पिछडो,किसानो के अधिकारो के लिए सामाजिक आन्दोलन खडा करने से प्रेरणा लेकर काम करने का ओदश दिया

समारोह की अध्यक्षता करते हुए नोर्थ जॉन चेयरमैन एवं प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान राजपाल मीना ने आरक्षितो के अधिकारो के लिए सामाजिक एकता पर जोर दिया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि आदिवासी प्रगतिशील संगठन के अध्यक्ष जे.पी. मीना ने वर्तमान समय मे एसटी, एससी, ओबीसी, की 85 प्रतिशित आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

समारोह के विशिष्ट अति अतिथि एवं जनजाति संयुक्त संस्थान के अध्यक्ष भागचंद मीना ने आरक्षित वर्ग को डिलिमिटेशन से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला।

समारोह मे महासंघ के राष्ट्रीय सचिव डा. राजेन्द्र बसंल ने पदोन्नति मे ओबीसी आरक्षण की मांग की।

समारोह मे महासंघ प्रवक्ता सुख लाल टाटू, ने अपने सम्बोधन मे मंडल कमीशन से पूर्व चौधरी ब्रहाप्रकाश का योगदान पिछडो में सामाजिक चेतना पर प्रकाश डाला

समारोह में महासंघ के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सिंह बीरथ ने बाबा साहेब द्वारा दिये गये एक वोट के अधिकार की रक्षा का आहवान किया।

समारोह मे अंजू रानी कराडिया, मीरा, एडवोकेट आर डी मीना, हरिमोहन खिलचीपुर, प्रोफेसर विजय सतावन, ऋषिकेश मीना, डा. मुकेश ब्याडवाल, राजवीर सिंह, अमित कैमला, एंव अन्य पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या